डॉ. दीपक त्रिपाठी
निदेशक तकनीकी
डॉ. दीपक त्रिपाठी, 1990 बैच के एक पूर्व आईआरएसएमई अधिकारी हैं, आप संचालन प्रबंधन में विशेषज्ञता के साथ एनआईटीआईई/मुंबई से डॉक्टरेट और पोस्ट ग्रेजुएशन सहित मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक हैं। आपने एनयूएस/आईएनएसएडी/आईआईएम-के तथा अन्य संस्थानों द्वारा आयोजित विभिन्न नेतृत्व और प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भी प्रशिक्षण प्राप्त किया है।
भारतीय रेल (आईआर) और कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड (केआरसीएल) में अपने 30 वर्षों से अधिक के कार्यकाल के दौरान, आपने ट्रैक्शन और रोलिंग स्टॉक, रेलवे संचालन और रखरखाव, गुणवत्ता आश्वासन, रोलिंग स्टॉक इंफ्रास्ट्रक्चर, ओ एंड एम तथा प्रौद्योगिकी परियोजनाओं, विपणन एवं व्यापार विकास और अंतर्राष्ट्रीय व्यवसाय जैसे बड़े क्षेत्रों में कार्य किया है।
भारतीय रेल (आईआर) और कोंकण रेलवे (केआरसीएल) में अपने 30 वर्षों से अधिक के कार्यकाल के दौरान, आपने ट्रैक्शन और रोलिंग स्टॉक, रेलवे संचालन और रखरखाव, गुणवत्ता आश्वासन, रोलिंग स्टॉक इंफ्रास्ट्रक्चर, ओएंडएम तथा प्रौद्योगिकी परियोजनाओं, विपणन एवं व्यापार विकास और अंतर्राष्ट्रीय व्यवसाय जैसे बड़े क्षेत्रों में कार्य किया है।
आपने भारत तथा विदेशों में रेलवे संचालन और रखरखाव में कई बहु-विषयक व्यावसायिक परियोजनाओं का संचालन किया है, जिसमें अभिनव रोल-ऑन रोल-ऑफ सेवाओं के विकास और ओएंडएम, इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन ऑपरेशंस, मैकेनाइज्ड रेलवे रखरखाव, रोलिंग स्टॉक इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के लिए डिजाइन शामिल हैं। आपने रेल एवं पोर्ट कनेक्टिविटी परियोजनाओं पर भी कार्य किया है।
निदेशक/गुणवत्ता आश्वासन (आईएंडएल)/आरडीएसओ के रूप में 06 वर्षों के कार्यकाल में, आपने भारत और विदेशों में विभिन्न फर्मों के साथ रोलिंग स्टॉक के लिए वेंडर डेवलपमेंट निरीक्षण, गुणवत्ता आश्वासन आदि का कार्य किया है। प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आपके द्वारा किए गए योगदान में पेटेंटेड 'स्मार्ट यार्ड टेक्नोलॉजी' का विकास, इंडस्ट्री 4.0 और एआई परियोजनाओं सहित प्रौद्योगिकी/हस्तांतरण परियोजनाएं शामिल हैं।
प्रबंधन और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में योगदान में आप द्वारा लिखित पुस्तकें, अंतर्राष्ट्रीय प्रकाशन और भारत और विदेशों में सम्मेलनों और कार्यशालाओं में योगदान, रेल और मेट्रो क्षेत्र में लीन तथा प्रौद्योगिकी पर ध्यान केंद्रित करना शामिल है।
माननीय रेल मंत्री द्वारा आपको 'उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार', तथा बेस्ट इनोवेटिव आइडिया ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। आपको अपने प्रकाशनों के लिए एमराल्ड पब्लिकेशंस, यूके से 'उत्कृष्ट लेखक पुरस्कार' तथा 'स्मार्ट लीन मैनेजमेंट' पुस्तक के लिए 'लाल बहादुर शास्त्री पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है। आप भारतीय रेल राष्ट्रीय अकादमी (एनएआईआर) और आरडीएसओ/रेल मंत्रालय से 'महानिदेशक पदक' के विजेता हैं तथा राजभाषा हिंदी में आपके महत्वपूर्ण योगदान के लिए आपको माननीय गृह मंत्री से दो राष्ट्रपति पुरस्कार भी प्राप्त हुए हैं।